logo

ब्रेकिंग बागेश्वर : तेज रफ्तार पिकअप ने महिला को मारी टक्कर,मौके पर ही मौत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर के बिलौना सीएमओ गेट के समीप बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिलौना निवासी 54 वर्षीय भागुली देवी गरूड़ से घर वापस लौट रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन तुरंत महिला को जिला अस्पताल लेकर आए, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन बहुत तेज गति में था। वाहन चालक को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। महिला के दोनों बेटे बाहर शहर में काम करते हैं। बागेश्वर कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। पंचनामा भर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा उत्तराखंड क्रांति दल, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
Ad

भंडारी गोलू मंदिर में परंपरागत पशुबलि की अनुमति की मांग, ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन,हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था बनाने और वैध पशुबधशाला निर्माण की उठाई मांग

भंडारी गोलू मंदिर में परंपरागत पशुबलि की अनुमति की मांग, ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन,हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था बनाने और वैध पशुबधशाला निर्माण की उठाई मांग

Share on whatsapp