logo

असम राइफल्स पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में पूर्व सैनिकों के हितों पर मंथन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। असम राइफल्स पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक की नगर के एक स्थानीय होटल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, पूर्व सैनिकों के कल्याण और उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व कमांडेंट बलवंत सिंह एवं पूर्व सूबेदार मोहन चंद्र तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर 36 जेसीओ, 23 मातृशक्ति सहित कुल 74 पूर्व सैनिक एवं पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही जिन पूर्व सैनिकों के ईसीएचएस कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, उन्हें कार्ड के लाभों की जानकारी दी गई तथा जल्द से जल्द कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। इसके अलावा बैंक पासबुक में डीएसपी संबंधी आवश्यक परिवर्तन कराने, उससे मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देने तथा अपने एवं अपने आश्रित बच्चों के नाम, पता और जन्मतिथि जैसे अभिलेखों को सही एवं अद्यतन रखने के लिए भी जागरूक किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 192 वर्ष पुरानी असम राइफल्स देश की सबसे पुरानी अर्द्धसैनिक बलों में से एक है, जिसने हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में अपनी वीरता और समर्पण का परिचय दिया है। इसके बावजूद आज भी यह बल अपनी अलग पहचान और उचित सम्मान के लिए संघर्ष कर रहा है। वक्ताओं ने कहा कि असम राइफल्स देश की प्रमुख सुरक्षा बलों में शामिल है और इसकी गौरवशाली विरासत को उचित पहचान दिलाने के लिए सभी पूर्व सैनिकों और समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। बैठक में ऑनरेरी कैप्टन दान सिंह, गोविंद सिंह, पी.सी. चंदोला, भजन राम सहित अनेक पूर्व सैनिक एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने तथा पूर्व सैनिकों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Share on whatsapp