logo

एक पारी के कार्य का बहिष्कार जारी, सफाई कर्मचारियों का चरणबद्ध आंदोलन तेज,पूर्ण कार्यबहिष्कार की दी चेतावनी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संगठन के प्रदेशव्यापी आह्वान पर चल रहा चरणबद्ध आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन के पांचवें चरण के तीसरे दिन भी सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में दूसरी पारी के कार्य का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया, जिससे कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था प्रभावित रही।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार के माध्यम से अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए शासन-प्रशासन से शीघ्र समाधान निकालने की मांग की। उन्होंने कहा कि जल्द मांग नहीं मानी गई तो पूर्ण कार्यबहिष्कार किया जाएगा।
इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए “धामी सरकार होश में आओ”, “प्रदेश सरकार होश में आओ”, “हमारी मांगें पूरी करो” और “ठेका प्रथा बंद करो” जैसे नारे लगाए। कर्मचारियों का कहना था कि लंबे समय से उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे उनमें भारी रोष है।
आंदोलन में जिलाध्यक्ष चंदन लाल, शाखा अध्यक्ष मदन लाल, महामंत्री तेजपाल, कोषाध्यक्ष जमन लाल, संगठन मंत्री विकास कुमार, रामगोपाल, राकेश कुमार, नन्हे लाल, रोहित, मोहन, अभिषेक, शकुंतला देवी, अमित कुमार, सोमवीर, ललिता देवी, गीता देवी, मीना देवी, महिला उपाध्यक्ष रेखा देवी, मंजू देवी, दीपमाला और किसना देवी सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। और पूर्ण कार्यबहिष्कार होगा।

Share on whatsapp