logo

बागेश्वर के कठानी में घर में गिरा बोल्डर, बाल-बाल बचा परिवार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में कल देर रात काफलीगैर तहसील के ग्रामसभा बोहाला के कठानी में एक घर में बोल्डर गिर गया। जिससे मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। गनीमत रही की उस वक्त घर में कोई भी नही था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गांव के आस पास के मकानों में भी बोल्डर गिरने से दरारे आ गई है।

बता दे कि कठानी के राजन सिंह मेहता पुत्र गोविंद सिंह के घर में बीते रात 10 बजे भारी बोल्डर घर के ऊपर गिरने से मकान टूट गया है। बोल्डर गिरते समय घर के सदस्य वहा नही थे। जिस कारण जान का नुकसान नही हुवा। वही बोल्डर गिरने से आस पास के मकानों को भी नुकसान हुआ है। आपदा विभाग के साथ ग्रामीणों एव जिला पंचायत सदस्य चन्दन रावत ने खुटानी डैम में हो रहे हेवी ब्लास्टिंग को जिम्मेदार ठहराया है। डैम की ओर से तत्काल उचित कार्यवाही नही होने पर उग्र आंदोलन किए जाने की बात कही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp