logo

बॉलीवुड के बेस्ट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहुँचे अल्मोड़ा, प्राकृतिक सौंदर्य का उठा रहे है लुफ्त

खबर शेयर करें -

बॉलीवुड के बेस्ट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अल्मोड़ा के विनसर में प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने पहुचे हैं। वह अल्मोड़ा के विनसर स्थित रिजार्ट में ठहरे हैं। बॉलीवुड की यह प्रसिद्ध जोड़ी विगत दिवस दिल्ली में अपनी शादी की साल गिरह मनाने के बाद सीधे अल्मोड़ा के विनसर पहुँचे। जहाँ वह इन दिनों प्रकृति का आनंद ले रहे हैं।


रणवीर और दीपिका की विगत 14 नवम्बर को शादी की तीसरी सालगिरह थी। ऐसे में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करने के लिए अल्मोड़ा के विनसर पहुँची है। मालूम हो कि रविवार को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई से हेलीकॉप्टर से डीनापानी स्थित हेलीपैड पर उतरे। हेलीपैड पर उतरने की अनुमति जिला प्रशासन से ली गई थी। यहां से वे दोनों कार से सीधे बिनसर स्थित मैरी बटन रिजार्ट में पहुंचे।


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने 14 नवंबर, 2018 को इटली में शादी की थी। दीपिका और रणवीर ने 14 नवंबर को इटली में एक ड्रीमी वेडिंग की थी। शादी में उनका परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दीपिका-रणवीर ने इसके बाद भारत आकर मुंबई और बेंगलुरु में ग्रैंड रिसेपशन दी थी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी की पहली सालगिरह पर बालाजी मंदिर,पद्मावती मंदिर और अमृतसर मे गोल्डन टेंपल गए थे। इस बार बॉलीवुड का यह बेस्ट कपल अल्मोड़ा की वादियों में पहुँचा है।

दीपिका और रणवीर दोनों ही एक्टर इस समय अपने काम को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। रणवीर सिंह दिल्ली में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रहे थे। इस बीच उन्हें ब्रेक नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने पति के साथ शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करने के लिए दिल्ली पहुंच गई थी। वही से वो अल्मोड़ा पहुचे है।

Leave a Comment

Share on whatsapp