logo

बागेश्वर में संघर्ष वाहिनी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, 12 युवाओं ने किया रक्तदान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर, संवाददाता। संघर्ष वाहिनी बागेश्वर के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल स्थित रक्त कोष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
शिविर के दौरान कुल 12 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जबकि लगभग 21 लोगों ने रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
रक्तदान करने वालों में कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय, पंकज परिहार, विजय परिहार, पंकज लोहनी, कमल मलड़ा, सलमान, धीरज उपाध्याय, दिव्याशु पिंडारी, बबलू ऋतिक सहित दो अन्य साथियों ने गुप्त रूप से रक्तदान किया।
वहीं रक्तदान पंजीकरण कराने वालों में जयदीप कुमार, प्रकाश वाचमी, विनोद थापा, सुनील पांडेय, नवनीत बिष्ट, वीरेंद्र नेगी, नीरज मनवाल, महेश नगरकोटी, मिथुन कुमार, मुन्ना, संस्कार भारती, रोहित खैर, दर्शन जोशी, करन गड़िया, योगेश जोशी, प्रियांशु पांडेय, संजय उपाध्याय, विशाल रावत, आशीष अंडोला सहित अन्य नाम शामिल रहे।
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वैराली के बहुउद्देशीय शिविर में 46 शिकायतों का निस्तारण, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
Ad
Share on whatsapp