logo

भाजयुमो ने किया नव मतदाता शिविर अभियान का शुभारंभ,

खबर शेयर करें -

भाजयुमो के तत्वावधान में यहां आयोजित नव मतदाता शिविर अभियान का शुभारंभ हो गया है। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितू खंडूरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भजपा विश्व की सबसे बड़ी संगठन वाली पार्टी है। काम के दम पर प्रदेश में पार्टी दोबारा सत्ता में काबिज होगी। युवाओं का रुझान आज भी पार्टी की तरफ है।

पार्टी कार्यालय में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष खंडूरी का विधायक चंदन राम दास, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी, जिपं अध्यक्ष बसंती देव आदि ने स्वागत किया। इसके बाद युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मनोज ओली के नेतृत्व में नव मतदाता शिविर अभियान का शुभारंभ हुआ। वक्ताओं ने हर कार्यकर्ताओं ने अपील की है कि अब चुनाव का समय नजदीक है। हर कार्यकर्ता इसके लिए अभी से कमर कस ले। पूरे देश में में भाजपा की लहर है। इसका लाभ पार्टी को होगा। इस मौके पर विस्तारक योजना के प्रदेश सह प्रमुख कुंदन परिहार,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपा आर्य, जिला महामंत्री डॉ. राजेंद्र परिहार,आदर्श कठायत, दीपक घस्याल, प्रशांत तिवारी,कमल खेतवाल, नीमा धपोला आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp