logo

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन, यूपी से एमएलसी और मुख्य वक्ता अश्विनी त्यागी और सांसद अजय टम्टा ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां।

खबर शेयर करें -

पार्टी कार्यालय में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को सम्मानित करने के साथ साथ मोदी सरकार के जनहित के कार्यों को लोगो तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही सभी की समस्याओं को सुना भी गया। यूपी एमएलसी और मुख्य वक्ता अश्विनी त्यागी ने मोदी सरकार के 9 सालो के कार्यकाल पर सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए बताया की आज देश तरक्की का इतिहास रच रहा है। जो काम मोदी सरकार में हुए है वो आज तक 70 सालो के अन्य सरकारों के कार्यकाल में होना नामुंकिन था। आज हर उस व्यक्ति का खाता बैंक में है जिसकी वहा पहुंच ही नहीं थी। आज उजवला गैस से कनेक्शन हर गरीब परिवार लाभवंतित हो रहा है। कोवीड काल में देश के 80 करोड़ परिवारों को राशन वितरण किया गया। वैश्विक महामारी में निशुल्क वेक्सिन लगाई गई देश के हर घर तक वेक्सिन को पहुंचाया गया। हर व्यक्ति तक विकास पहुंचे इसलिए आज मोदी सरकार लगातार काम कर रही है। 2014 से पहले देश के हर कोने में आतंकवादी गतिविधिया होती थी। आज 9 सालो से देश मजबूती से खड़े होते हुए आतंकवादियों को उनके मंसूबों में कभी भी सफल नहीं होने दिया। आज देश के आमजनमानश के जीवन को परिवर्तन लाने का काम किया है। आने वाले दिनों में लगातार भाजपा जनता के बीच होगी। लोकसभा स्तर पर बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। एक महीने तक महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जनता के बीच जनता के लिए काम करने के साथ हर गरीब असहाय व्यक्ति की समस्याओं को दूर करने का काम किया जाएगा। वही अल्मोड़ा लोकसभा के सांसद अजय टम्टा ने बताया की केंद्रीय सड़क परिवहन विभाग के द्वारा लगातार हर गांव को सड़क से जोड़ने का काम किया जा रहा है। वही जल जीवन मिशन के तहत गरीब बस्तियों तक पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। जल्द ही टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन का काम भी नवरत्न योजना के तहत शुरू हो जाएगा। वही जिले में संचार व्यवस्था को भी सुधारने के टावरों का जाल बिछाया गया है। मनरेगा सिंचाई व अन्य योजनाओं के माध्यम से हर व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने का काम किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोक सेवा आयोग ने बदली इस भर्ती परीक्षा की तिथि,देखे नई तारीख

इस मौके पर कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, जिलाध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्सवान, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, संजय परिहार, घनश्याम जोशी आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
Share on whatsapp