logo

भाजपा की नई टीम हुई तैयार,अजय कोठियाल बने प्रदेश प्रवक्ता।

खबर शेयर करें -

भाजपा ने आज प्रवक्ता और मीडिया से प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने 12 प्रदेश प्रवक्ता बनाए हैं। साथ ही पार्टी ने पांच नेताओं को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा कर्नल अजय कोठियाल की है। कर्नल अजय कोठियाल को भी भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता बनाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी प्रवक्ताओं की टीम तैयार कर ली है। भाजपा ने प्रवक्ताओं और सह मीडिया प्रभारी की सूची जारी की। जिसमें देहरादून से लेकर पिथौरागढ़, टिहरी, नैनीताल, पौड़ी जिले के नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। इस सूची में 12 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं। जिसमें से चार प्रदेश प्रवक्ता पूर्व में भी इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। इसी तरह पांच सह मीडिया प्रभारी भी बनाए गए हैं।

इस सूची विभिन्न जिलों से कई चेहरों को लिया गया है लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा कर्नल अजय कोठियाल की हो रही है। हाल ही में कर्नल अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। बड़ी बात यह है कि कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी का बड़ा चेहरा थे। भाजपा में उन्हें प्रदेश प्रवक्ता के पद से ही संतुष्ट होना पड़ेगा। कर्नल कोठियाल के द्वारा सोसियल मीडिया में उन्हें प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी अध्यक्ष का धन्यवाद भी किया ।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp