logo

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम की मौजूदगी में चलाए एक दूसरे पर लात घुसे

खबर शेयर करें -

देहरादून में बीजेपी के मेरा बूथ सबसे मज़बूत कार्यक्रम में आज जमकर हंगामा हो गया। बीेजपी कार्यकर्ताओं ने एक युवक की धुनाई कर दी। हंगामे के दौरान मुख्यमंत्री धामी मीडिया से बातचीत कर रहे थे और कार्यक्रम को लेकर जानकारी दे रहे थे।

बता दे की कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन चल रहा था और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मीडिया से बातचीत कर रहे थे। तभी बीजेपी के युवा कार्यकर्ताओं ने एक युवक की जमकर पिटाई करनी शुरू करी दी और एक-दूसरे के ऊपर खूब लात घूंसे बरसाए। ऐसे में एक महिला पीटने वाले युवक को बचाते हुए दोनों पक्षों के बीच में आई और कार्यक्रम से उक्त युवक को बाहर ले गई। उसके बाद मामला शांत हुआ।

जानकारी के अनुसार डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राहुल आरा के साथ एक युवक द्वारा बदतमीजी की गई थी। जिसके बदले में राहुल नारा के साथ मौजूद उसके तमाम साथियों ने उक्त युवक की धुनाई कर दी। सबसे बड़ी बात ये है कि यह वाकया मुख्यमंत्री के सामने कड़ी सुरक्षा में हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp