logo

भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत से आएगी सत्ता में : रितु खंडूरी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी ने दावा किया है कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। वे भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पांच साल में जनता को विकास कार्यों की सौगात दी है। जनता हमारे कामकाज से संतुष्ट है।


जिला कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने जिला कार्यकारिणी के सदस्यों, आठों मंडलों के अध्यक्षों के साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। वहां पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी, चंपावत की पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी, प्रदेश महामंत्री मोहनी पोखरिया, विधायक चंदन राम दास, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, दीपा आर्या, नीमा धपोला, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, कनिष्ठ प्रमुख चांदनी टम्टा थीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp