logo

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने दिया विवादित बयान,नेहरू को बताया निकम्मा।

खबर शेयर करें -

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मसूरी में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने विवादित बयान दिया। दुष्यंत कुमार ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ विवादित बयान देते हुए नेहरू को निकम्मा प्रधानमंत्री बताया है।

उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री बनने के लिए देश के दो टुकड़े किए जबकि भाजपा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर को लेकर अपने प्राणों की आहुति दी। नेहरू के देश के टुकड़े करने की वजह से लाखों लोगों की जान गई। जो दुर्भाग्यपूर्ण था। मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर मसूरी में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश प्रभारी गौतम इतने पर ही नहीं रुके।

गौतम ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जब जब देश पर आपत्ति आती है तो कोई अवतार जन्म लेता है। पूर्व में कंस के अत्याचारों का अंत करने के लिए कृष्ण ने जन्म लिया। रावण का अत्याचार खत्म करने के लिए राम ने जन्म लिया। परंतु उनको किसी ने नहीं देखा सिर्फ सुना है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भी एक अवतार हैं। उनको सब लोग देख रहे हैं। वे देश और जनता को बचाने के लिए आए हैं। इसका साक्षी मैं भी हूं और आप भी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp