logo

बीजेपी ने धूमधाम से मनाया 42वाँ स्थापना दिवस,सत्ता हमारे लिए सेवा का माध्यम : धामी

खबर शेयर करें -

भाजपा आज देश भर में अपना स्थापना दिवस मना रही है।उत्तराखंड में भी धूमधाम से बीजेपी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। सुबह 8 बजे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेंद्र अजेय ने बीजेपी कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया।

बीजेपी स्थापना दिवस के मौके पर जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में कार्यक्रम किये गए हैं। सुबह 10 बजे से पीएम मोदी ने इस मौके पर देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। देहरादून में भी सभी भाजपा के सभी बड़े नेताओं और कार्यकर्ता पीएम मोदी का संबोधन सुना। इसके बाद सीएम धामी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सीएम धामी ने कहा सत्ता केवल हमारे लिए सेवा का माध्यम है। उसको संकल्प मानकर हम आगे बढ़ेंगे। सीएम धामी ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह से काम किया उससे उत्तराखंड में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। सीएम धामी ने कहा हमने चुनाव से पहले और चुनाव के बाद भी लोगों के बीच जाकर काम किया है। उन्होंने कहा हमारी सरकार समाधाम, सरलीकरण और निस्तारीकरण के मंत्र पर काम करती है। उन्होंने एक बार फिर से न सोऊंगा और न सोने दूंगा की बात कही।

वही इस मौके पर प्रदेश भर के कार्यालयों मे भी धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया। सभी पार्टी कार्यालयों मे झंडा फहराया गया। फिर पीएम मोदी का सम्बोधन को सुना गया। उसके बाद सभी जिलों में बाइक रैली भी निकाली गई।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp