logo

एसपी बागेश्वर के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 लाख रुपये, बागेश्वर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी सफलता

बागेश्वर। एसपी बागेश्वर चन्द्रशेखर घोडके के कुशल नेतृत्व में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बागेश्वर पुलिस ने 2.006 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खड़िया खदान की खुदाई से पूर्व सैनिक का मकान खतरे में,पूर्व सैनिक संगठन और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

प्रदेश सरकार के “नशामुक्त उत्तराखण्ड 2025” अभियान के तहत चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में प्रभारी एसओजी निरीक्षक सलाउद्दीन के नेतृत्व में एसओजी टीम ने बागेश्वर-कपकोट मार्ग पर पंद्रहपाली तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK08R-7019 (अपाचे) से जा रहे एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर युवक के पिट्ठू बैग से 2.006 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की हुई नियुक्ति

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार (23 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय दुर्गाराम, निवासी बदियाकोट, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह चरस अपने घर से हल्द्वानी ले जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बागेश्वर में एफआईआर संख्या 69/25, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई मनोहर चंद को सौंपी गई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में आयुर्वेद का बढ़ा भरोसा, 4,791 रोगियों ने लिया पंचकर्म थेरेपी का लाभ

एसपी बागेश्वर ने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस की मुहिम निरंतर जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp