logo

भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर रावण पर हुआ जानलेवा हमला,शरीर को छूकर निकल गई गोली

खबर शेयर करें -

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण पर जानलेवा हमला हुआ है। सहारनपुर के देवबंद में उन पर जानलेवा हमला हुआ है। जिसमें वे बाल-बाल बच गये हैं। अज्ञात अपराधियों ने हथियारबंद अपराधियों ने उन पर फायरिंग की। हालांकि चंद्रशेखर इस हमले में बाल-बाल बच गये।आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्टों से मिली जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर को गोली छुकर निकल गयी।

दिल्ली से घर जाने के दौरान देवबंद में चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की। गोली उन्हें छूकर निकल गयी। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद खतरे से बाहर हैं। देवबंद अस्पताल से उन्हें दूसरी जगह भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। हमलावर हरियाणा नंबर की कार से आए हुए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp