logo

भद्रकाली महोत्सव में फौजी ललित मोहन जोशी ने बांधा शमा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर (कांडा) : भद्रकाली महोत्सव का दूसरा दिन फौजी ललित मोहन जोशी के नाम रहा। उन्होंने तीन घंटे तक दर्शकों को बांधे रखा। उनकी फरमाईश पर टक-टका टक कमला बाटुली लगैये गीत जैसे ही सुनाया दर्शन भी उनके साथ झूमने लगे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने कहा कि महोत्सव नई पीढ़ी को अपनी परंपरा से जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। इसके संरक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर–गिरेछीना मार्ग से दिल्ली के लिए सीधी रोडवेज सेवा शुरू करने की मांग

राजकीय इंटर कॉलेज सानिउडियार में आयोजित महोत्सव में सोमवार को जिपं अध्यक्ष आर्या ने कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय कलाकारों को बेहतर मंच देने का काम करते हैं। ललित मोहन जोशी जैसे बड़े कलाकार इस मंच में पहुंचे हैं इसका लाभ क्षेत्र के उभरते कलाकारों को भी मिलेगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व व विधायक शेर सिंह गड़िया ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद लोक कलाकार फौजी जोशी ने मंच संभाला। उन्होंने तीन घंटे तक नॉन स्टॉप गीत गाए। इसमें नैनीतालैकि मधुली हिट म्यार दगाड़ा घुमियाली धारचूला लैन मां आदि गीत शामिल थे। महोत्सव में विभिन्न सरकारी विभागों के अपने स्टॉल लगाए हैं। इसमें सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। महोत्सव समिति के अध्यक्ष केवलानंद पांडेय ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। संचालन दरपान गैड़ा, नरेंद्र राठौर, विनोद कुमार ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सरोज आर्या, दरपान बिष्ट, आनंद धपोला, धन सिंह भौर्याल, दीवान नगरकोटी, बीडीसी सतीश कुमार, रवि रावत, कुशाल धानिक, शंकर धपोला, राजेन्द्र गैड़ा, कुंदन धामी, दरपान राणा, योगेश धामी, केशर धामी, माया नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share on whatsapp