logo

बजरंग दल ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जनपद मुख्यालय में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सामाजिक और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग उठाई।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों, अवैध कब्जों तथा जबरन धर्मांतरण जैसे मामलों पर चिंता जताई गई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में असंतोष और असुरक्षा की भावना पैदा कर रही हैं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए और ऐसे मामलों में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही जबरन धर्मांतरण और महिलाओं के शोषण से जुड़े मामलों को रोकने के लिए प्रभावी कानूनी प्रावधान लागू करने पर जोर दिया गया।
इसके अलावा जनजातीय और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए विशेष कदम उठाने की मांग भी रखी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका संगठन देश की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है और प्रशासन से अपेक्षा करता है कि असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन को तेज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राम मंदिर और चारधाम चंदा चोरी प्रकरण पर कांग्रेस का राम मंदिर बागेश्वर में मौन उपवास, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Ad
Share on whatsapp