logo

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में बागेश्वर के खजान पूरी ने पूरे प्रदेश में पाया पहला स्थान

खबर शेयर करें -

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा वर्ष 2023 24 का पुरस्कार वितरण समारोह आज बागेश्वर के नरेंद्र पैलेस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश खेतवाल विशिष्ट अतिथि नरेंद्र खेतवाल, गायत्री परिवार के संरक्षक बसंत बल्लभ पाण्डेय आचार्य, परीक्षा के जिला संयोजक प्रशांत पाण्डेय आदि ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरुस्कार प्रदान किया।


हिम सरयू प्राथमिक विद्यालय कपकोट बागेश्वर के छात्र खजान पुरी ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, पंडित बद्रीदत्त पाण्डेय परिसर बागेश्वर की छात्रा भूमिका लोहनी ने अपनी श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, अन्य जनपद स्तरीय पुरुस्कार प्रदान करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बसन्ती देव ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं उनका संस्कारी होना, अपनी संस्कृति से जुड़े रहना नितांत आवश्यक है गायत्री परिवार की संस्कृति ज्ञान परीक्षा अपने इसी उद्देश्य में सफल रही है। उन्होंने बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।


नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बच्चों से इस प्रतियोगी दौर में हमेशा सजग रहने के साथ अपनी जड़ों से जुड़े रहने का आहवान किया। विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र खेतवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य क्रिया कलापों जैसे खेल कूद प्रतियोगिता परीक्षा के लिए भी हमेशा तैयार रहना चाहिए, परिवार के संरक्षक बसन्त बल्लभ पाण्डेय आचार्य ने संस्कृति ज्ञान परीक्षा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान समय में बच्चों को अपने देश की गौरवशाली अतीत का ज्ञान होना आवश्यक है अपनी प्राचीन भारतीय संस्कृति को जानने समझने के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। इस अवसर पर हीरा सिंह ऐठानी, गोविंद सिंह बाफिला, दुर्गा असवाल, दीपक परिहार, जगदीश भट्ट, प्रकाश साह, शेर सिंह ऐठानी, राधाकृष्ण जोशी हरिमोहन ऐठानी, अमित रस्तोगी, प्रकाश पन्त, आनंद मलड़ा, अमन रस्तोगी, आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मनीष पांडेय ने किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp