logo

बागेश्वर : जंगली मशरूम की सब्जी खाने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। दुग-नाकुरी तहसील के ओलियागांव में जंगली मशरूम की सब्जी खाने से छह लोगों की तबियत बिगड़ गई। पीड़ितों को रात में ही जिला अस्प्ताल भर्ती किया गया है। उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मशरूम की सब्जी खाने से 40 साल की हेमा देवी पत्नी चंदन राम, 50 साल के दिनेश राम पुत्र भुवन राम, अंजू देवी,सुंदर राम,11 साल के आशु पुत्र दिनेश राम, तीन साल की खुशी पुत्री सुंदर राम तथा पांच साल का गोयल पुत्र सुंदर राम निवासी लिया गांव रंगदेव चौकी रीमा की तबियत बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ट्रैक से लौटते समय गुजरात का पर्यटक गायब, एसडीआरएफ और पुलिस तलाश में जुटी

जानकारी के अनुसार रंगदेव निवासी सुंदर राम के खेत में कुछ जंगली मशरूम उगे थे, जिन्हें परिवार के सदस्यों ने खाने योग्य समझकर तोड़ लिया और सब्जी बनाकर खा ली। खाने के कुछ देर बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सभी को रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एसडीआरएफ की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं का सकुशल रेस्क्यू

जिला अस्पताल में चिकित्सक डॉ. चन्द्र मोहन भैसोड़ा चिकित्सक ने बताया कि, सभी मरीजों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के साथ लाया गया था। उपचार के बाद अब उनकी स्थिति सामान्य है, सभी की लगातार निगरानी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जापानी भाषा सीखेंगे युवा, वैश्विक रोजगार के अवसरों पर फोकस,एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
Ad
Share on whatsapp