logo

बागेश्वर पुलिस ने आगामी पुलिस भर्ती हेतु जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश

खबर शेयर करें -

जनपद बागेश्वर पुलिस ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थिंयों के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किये हैं।

👉अभ्यर्थी शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा के समय दो पासपोर्ट साईज के रंगीन फोटोग्राफ अवश्य साथ लाए।
👉 अभ्यर्थी अपना फोटो युक्त पहचान-पत्र साथ लाएंगे, एवं अभ्यर्थी शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा केन्द्र में अपने किसी परिवारजनों एवं मित्रों को साथ नहीं लायेंगे।
👉अभ्यर्थी (हाइस्कूल सर्टिफिकेट), पर्वतीय क्षेत्र का प्रमाण पत्र (हिल सर्टिफेकेट) यदि लागू हो तो उसकी छायाप्रति अवश्य लाएं।
👉जाति/स्थायी प्रमाण-पत्र की मूल एवं छायाप्रति लाएं।
👉होमगार्डंस वर्ग के अभ्यर्थी जिला कमाण्डेंट होमगार्डस से निर्गत नियुत्त सम्बन्धी प्रमाण-पत्र की मूल एवं छायाप्रति साथ लाएं।
👉प्रत्येक अभ्यर्थीं शारीरिक परीक्षा हेतु (नियत तिथि को) पुलिस लाईन बागेश्वर माल्ता में प्रातः समय 6.30 बजे पंजीकरण हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
👉अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के जिस स्तर पर अनुत्तीर्ण/असफल होगा वह उसी स्तर पर चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा ।
👉अभ्यर्थी अपने साथ कोई भी अमानती सामान(मोबाईल, इलेक्ट्रानिक सामान इत्यादि) परीक्षा केन्द्र में नहीं लायेंगे, अन्यथा सामान की सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं की होगी।

वही उनके द्वारा यह भी बताया गया कि यदि किसी अभ्यर्थी को अपनी शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा के सम्बन्ध में कोई आपत्ति/किसी कारणवश उक्त परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पा रहा है तो इसकी सूचना से समय पर उस दिन तक परीक्षा केन्द्र प्रभारी को अवगत करायेंगे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp