logo

आयुष्मान योजना में बेहतर प्रबंधन के लिए बागेश्वर जिला अस्पताल को मिला पुरुस्कार

खबर शेयर करें -

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बागेश्वर जिला अस्तपाल को पुरस्कार मिला है। बेहतर कार्य प्रबंधन से अस्पताल में भर्ती मरीजों को आयुष्मान योजना के तहत निश्शुल्क उपचार दिया जाता है। अस्पताल प्रबंधन की सराहना की है।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. विनोद कुमार टम्टा ने कहा कि टीम वर्क से यह सम्मान मिला है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने जिला चिकित्सालय को प्रोत्साहित किया है और सराहना पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधाओं को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान जिला समन्वयक राकेश पांडेय ने मेडल और प्रमाण पत्र उन्हें प्रदान किया है। पुरस्कार मिलने पर अधिकारी और कर्मचारी उत्सहित हैं। जनसंपर्क अधिकारी रविेंद्र अवस्थी, मनोज कुमार, निलेश कांडपाल, डॉ एसके त्रिफाठी, डा. राजीव उपाध्याय, डॉ नसीम, डॉ गुंजन, डा. रीमा उपाध्याय आदि ने खुशी जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp