logo

बागेश्वर उपचुनाव : भाजपा के दो पूर्व वरिष्ठ नेताओ ने प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में पार्टी की ली सदस्यता

खबर शेयर करें -

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भी कार्यकर्ताओं का इधर से उधर जाने का दौर जारी है। वहीं भाजपा में भी बीते रोज यह दौर जारी रहा भाजपा के पूर्व महामंत्री राजेंद्र उपाध्याय और भाजपा पूर्व वरिष्ठ कार्यकर्ता और नगर पालिका के प्रत्याशी रहे प्रमोद मेहता ने भी भाजपा में वापसी कर ली है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में कल हुई नगर और ग्रामीण मंडल की बैठक में बीजेपी के पूर्व दिग्गज प्रमोद मेहता,पूर्व बीजेपी महामंत्री रहे राजेंद्र उपाध्याय की जहां भाजपा में वापसी हुई वहीं कांग्रेस से लीला जोशी ने भी बीजेपी की सदस्यता ली है। इसके अलावा प्रमोद लाल के नेतृत्व में दिनेश कुमार, जीवन लाल, चंदन राम, सुनील रावल, गिरीश राम,अनीता देवी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुवे कहा कि बागेश्वर उपचुनाव भाजपा भारी मतों से जीत रही है वहीं पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने-अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन मजबूती से करें और पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से जीताने में अपना अहम योगदान दें। उन्होंने कहा की विधानसभा मुख्य चुनाव में जितने मत भाजपा को पड़े हैं उपचुनाव में उसे चार गुना अधिक पड़ेंगे। इसके लिए वह पूरी तरह से आस्वस्थ हैं और लगातार भाजपा का कुनबा भी बढ़ रहा है जो इस बात की गवाही दे रहा है कि भाजपा भारी मतों से जीतते हुए विधानसभा उपचुनाव में नया इतिहास रचेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp