logo

बागेश्वर उपचुनाव: आप के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार और पूर्व प्रत्यासी भैरवनाथ सहित कई भाजपा नेताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

खबर शेयर करें -

जिले में उप चुनाव को लेकर चुनावी रंग पूरी तरह से छाया हुआ है। वहीं आज आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार और पूर्व प्रत्याशी भैरवनाथ टम्टा, भाजपा नेता गोपाल राम, कमल टम्टा आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने चारो नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है।

बता दे कि बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस- बीजेपी दोनो पार्टियां हर रोज कुछ नया दिखा रहा है। दोनो अपनी अपनी ताकत का जोहर इस चुनावी अखाड़े में दिखा रहे है। कल बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व प्रत्यासी रंजीत दास को पार्टी की सदस्यता दिलाई तो आज कांग्रेस ने बीजेपी के बड़े नेता गोपाल राम और कमल टम्टा सहीत आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी भैरवनाथ को पार्टी में शामिल करा कर अपनी ताकत की आजमाइए की है। दोनो पार्टियां एक दूसरे को पटखनी देने के लिए हर दिन तैयार नजर आ रहे है।

अब नेताओ का पार्टी में आने-जाने का दौर भी शुरू हो गया है। चारो नेताओं ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे कांग्रेस की सदस्यता ली है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने चारो नेताओं के साथ सैकडो कार्यकर्ताओ को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बताया की पार्टी बागेश्वर में उपचुनाव को पूर्ण बहुमत से जीतेगी और आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भी मजबूत दावेदारी पेश करेगी जनता आज समझती है कि भाजपा होने के बाल धोखा दे रही है भाजपा किसी भी तरह से किसी भी वादे को पूरा नहीं कर रही है आज जनता हर तरफ से त्राहि त्राहि रही कर रही है कांग्रेस बागेश्वर उपचुनाव को जीतकर बीजेपी को जवाब जरूर देगी।

यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने कहा भाजपा को हारने के लिए सभी दलों ने मिलजुल कर कांग्रेस का साथ देने का निर्णय लिया है आज जिस तरीके से भाजपा के नेता आम आदमी पार्टी के नेता और अन्य पार्टियों से जुड़े हुए लोग भी कांग्रेस से जुड़ रहे हैं और भाजपा को हराने के लिए एक कदम मिलकर आगे बढ़ेंगे और भाजपा को पूरी तरह से सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे

करन महरा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

पार्टी में जुड़ने के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा कि वह कांग्रेस के साथ मिलकर बीजेपी को उसकी नीति और रीति के लिए एक होकर हारने का काम करेंगे जिस तरीके से भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म करने पर तुली हुई है उसके लिए हम सब एक हुए हैं और आने वाले समय में भाजपा को भारी मतों से हारने का काम करेंगे।

वही पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी भैरवनाथ ने कहा कि आज भाजपा को हराने के लिए हम सब को एक होने की जरूरत है हम एक होकर भाजपा को भारी मतों से हराएंगे और देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाए रखने का काम करेंगे।

वहीं भाजपा से कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले गोपाल राम ने बताया कि वह भाजपा में लंबे समय से रहे हैं वहां किसी तरह की लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं है वह केवल अपने एक सिद्धांत लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने को लेकर ही चल रहे हैं जिस तरीके से आज देश पूरी तरह से महंगाई बेरोजगारी से ट्रस्ट है वही बागेश्वर जिले में शिक्षा व्यवस्था से लेकर पेयजल सड़क स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में पीछे है इन सभी चीजों को बेहतर करने के लिए वह कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और भाजपा को हराने के लिए दिलों जान से एक होकर काम करेंगे।

वही बैठक में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी, जिला प्रभारी महेंद्र लूंठी,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल,पूर्व जिलाध्यक्ष लोकमणी पाठक,जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला और महिला जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, डॉ. उमा शंकर मौजूद रहे.।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp