logo

महिला मित्र के साथ होटल पहुंचे इस विभाग के बड़े बाबू, बाबू की हृदय गति रुकने से हुई मौत।

खबर शेयर करें -

महिला मित्र के साथ हल्द्वानी आए भीमताल के बड़े बाबू दिनेश लाल (55) की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई थी। दिनेश लाल भीमताल में पशु पालन विभाग में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत थे। जबकि महिला भी पौढ़ी स्थित इसी विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत है। मंगलवार को दिनेश लाल छुट्टी लेकर हल्द्वानी आए थे और रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित तिवारी होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। उनके साथ एक महिला मित्र भी थी। महिला मित्र ने पुलिस को बताया था होटल आने के बाद दिनेश लाल ने शराब पी और उसके बाद ह्रदय रोग से जुड़ी दवा खाई और सो गए।

बुधवार सुबह वह उठाने से भी नहीं उठे। जिसके बाद महिला मित्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी, कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आज इस मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया गया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp