logo

भटकते तमिल युवक के तारणहार बने आजाद,वेंकटेश को जल्द मिलेगा परिवार का साथ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर के गरुड़ में भटक कर आए तमिलनाडु के एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को आखिरकार उसका घर मिलने जा रहा है। तमिलनाडु सरकार से दो अधिकारी दिल्ली पहुंच गए हैं। वह उसे विमान से चेन्नई ले जाएंगे।


मन में समाजसेवा का जज्बा हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। यही अखिल जोशी आजाद ने कर दिखाया है। उन्हें गत दिनों सिरकोट नामक स्थान पर एक व्यक्ति भटकता मिला। वह तमिलभाषी था। वह उसे लेकर दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली स्थित तमिलनाडू भवन में अपर सचिव तमिलनाडु सरकार अतुल्य मिश्रा से संपर्क किया। मंगलवार को तमिलनाडु सरकार से दो अधिकारी दिल्ली पहुंचे हैं। वह तमिलभाषी युवक वैंकटेश को देर शाम विमान के जरिए चेन्नई ले जाएंगे। अखिल ने बताया कि तमिलनाडु निवासी यह व्यक्ति गरुड़ के सिरकोट में सड़क किनारे मिला था। यहां तक यह कैसे पहुंचा। इसका पता नहीं लग सका। तमिलभाषी होने के कारण हिंदी बोलने, समझने और लिखने में असमर्थ था। सिरकोट पहुंचकर तमिलभाषी व्यक्ति की मदद की। वे उसे गरुड़ ले आए। उसे नहलाया, खाना खिलाया और कपड़े दिए। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से तमिलभाषी व्यक्ति के घर का सही पता लगाने और उसे घर तक पहुंचाने की मांग की है। इधर, बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट कहा कि तमिलभाषी व्यक्ति के घर का सही पता लगाने की पूरी कोशिश की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp