logo

प्रदेश की कोरोना अपडेट,रिकवरी रेट पहुचा 96.02 प्रतिशत

देहरादून- उत्तराखंड में कोरोना के केसों में थोड़ा उतार चढ़ाव जारी है। राज्य में बीते रोज मंगलवार को कोरोना के कुल 16 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344487 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 17 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330761 मरीज … Read more

रुद्रपुर में निर्वाचन की ट्रेनिंग से गायब रहने वाले 8 जोनल मजिस्ट्रेट और 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट पर FIR दर्ज करने का निर्देश

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष, पारदर्शिता, शान्तिपूर्ण व त्रुटिरहित सम्पन्न कराने के उद्देय से सैक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर सहायक … Read more

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की गाड़ी हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे मंत्री।

पौड़ी में धन सिंह रावत की गाड़ी हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे मंत्री कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है. भरसार के पास मंत्री की कार हादसे का शिकार हुई है. हादसे के वक्त वो पौड़ी के थैलीसैंण से देहरादून लौट रहे थे. स्वास्थ्य मंत्री के साथ उनका स्टाफ भी … Read more

एसओजी व कोतवाली पुलिस ने 5 लाख की 100 पेटी अवैध शराब के साथ 7 लोगो को किया गिरफ्तार

एसओजी व कोतवाली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने पांच लाख रुपये की 100 पेटी अवैध शराब के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई चल रही है।  सीओ शिवराज सिंह राणा ने कोतवाली … Read more

17 से 18 दिसंबर तक होगा कमस्यार महोत्सव,कमस्यार महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन मिले पदाधिकारी

कमस्यार महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सहित पुलिस शिक्षा स्वास्थ्य विभाग से मिले कमस्यार महोत्सव समिति के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल 17-18 दिसंबर को होने वाले कमस्यार महोत्सव की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी बागेश्वर से भेंटवार्ता कर सभी सरकारी स्टांल लगाने की मांग की जिस पर अपर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को … Read more

बैंक लोन लेकर चुकता नहीं करने पर इंडियन ओवरसीज बैंक ने मकान कराया खाली,कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ने किया विरोध।

बागेश्वर। बैंक से ऋण लेकर चुकता नहीं करने वालों के खिलाफ इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा ने कार्रवाई की। बैंक अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बकायेदार का मकान खाली कराया। घर खाली कराते समय गृह स्वामी और उनकी पत्नी घर पर नहीं थे। उनकी अकेली लड़की घर में मौजूद थी। शाम के समय … Read more

धरोहर मंच नेपाल से गढ़वाल तक निकालेगा गोल्ज्यू संदेश यात्रा,संस्कृति बचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरुरी: मर्तोलिया

बागेश्वर। पहाड़ की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए अपनी धरोहर मंच अप्रैल-2022 में नेपाल से गढ़वाल तक गोल्ज्यू संदेश यात्रा निकालेगा। इसके लिए सोमवार को एक बैठक नगर में हुई नगरपालिका सभागार में हुई बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद भट्ट, … Read more

पूर्व कैबिनेट मंत्री को ऋषिकेश एम्स में करना पड़ा अव्यवस्थाओं का सामना,इलाज नही मिलने पर रात 9 बजे छोड़ा अस्पताल, जताई नाराजगी

स्वास्थ्य बिगड़ने पर एम्स के इमरजेंसी वार्ड में लाए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ को एम्स में इलाज नहीं मिल पाया। कर्मचारियों के रवैये और अव्यवस्थाओं के चलते उनको शनिवार रात 9 बजे अस्पताल छोड़ना पड़ा। गांववासी अब एम्स की अव्यवस्थाओं और कर्मचारियों के रवैये की शिकायत केंद्र सरकार से करेंगे। उन्होंने … Read more

टांडा जंगल में एक कंकाल मिलने से शहर में मचा हड़कंप।

हल्द्वानी –  रविवार को रामपुर रोड स्थित टांडा जंगल में एक कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और जांच की। इस दौरान पुलिस को कंकाल के पास एक आधार कार्ड मिला। जिसमें शव की शिनाख्त बागेश्वर निवासी हरीश चंद्र जोशी के रूप में की है। बताया जा रहा है … Read more

उत्तराखंड के खैरना में एक दिल दहला देने वाला मोटर एक्सीडेंट सी.सी.टी.वी.में हुआ कैद,देखे वीडियो

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के खैरना में एक दिल दहला देने वाला मोटर एक्सीडेंट सी.सी.टी.वी.में कैद हुआ है । बिना देखे सड़क क्रॉस कर रहे मोटर साइकिल चालक को बचाने के चक्कर में ऑल्टो टैक्सी पलट गई । हैरानी की बात ये है कि इतने भीषण हादसे के बावजूद कोई भी गंभीर घायल नहीं हुआ … Read more