logo

बागेश्वर में भालू के हमले से 20 वर्षीय पोस्टमास्टर साइकिल सहित गिरे खाई में,हुई मौत, SDRF ने खाई से निकाला शव

बागेश्वर (उत्तराखंड)। जनपद बागेश्वर के सामा-मुनस्यारी मार्ग पर मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब एक 20 वर्षीय युवक की भालू के हमले से मौत हो गई। मृतक की पहचान यश शर्मा (पुत्र महेंद्र शर्मा), मूल निवासी महेंद्रगढ़, पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में बागेश्वर के समीप एक ग्रामीण क्षेत्र … Read more

रतबे जूनियर हाईस्कूल का विलय हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

राजकीय जूनियर हाईस्कूल रतबे का दूसरे स्कूल में विलय होने की सुगबुगाहट पर अभिभावकों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर विरोध में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वकताओं ने कहा कि विलय के बाद बच्चों के स्कूल की दूरी 25 किमी हो जाएगी। जल्द निर्णय वापस नहीं लेने पर … Read more

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के शिलापट्ट को तोड़े जाने पर पलायन गांव में रोष, परिजनों व संगठन ने जताया विरोध

बागेश्वर जिले के पलायन गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राम सिंह गड़िया और शहीद स्वर्गीय उमेश सिंह गड़िया के सम्मान में स्थापित शिलापट्ट को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना से न सिर्फ परिजनों में, बल्कि पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। स्वतंत्रता सेनानी संगठनों ने भी इस कृत्य की … Read more

नाबालिग से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

बागेश्वर, कपकोट | दिनांक 03 जुलाई 2025 को एक नाबालिग बालिका के साथ अपहरण, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की गंभीर घटना सामने आई। पीड़िता के पिता द्वारा 04 जुलाई 2025 को थाना कपकोट में दी गई तहरीर के आधार पर मु0FIR संख्या 28/2025 पंजीकृत की गई। FIR में BNS की धाराएं … Read more

“गाँवों के स्कूल बंद करना – भविष्य के सपनों को तोड़ने जैसा है।”

उत्तराखंड सरकार द्वारा विद्यालयों को मर्ज या स्थायी रूप से बंद कर कलस्टर विद्यालय बनाने की जो योजना चलाई जा रही है, वह न केवल शिक्षा विरोधी है, बल्कि यह संविधान और कानून दोनों के प्रावधानों का भी स्पष्ट उल्लंघन है। सरकार वर्ष 2024 की रिपोर्ट के अनुसार 1700 विद्यालय बन्द कर चुकी है और … Read more

बागेश्वर : तहसील रोड में हुआ सड़क हादसा, बुजुर्ग की मौत, युवक घायल

बागेश्वर। बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई और युवक घायल हो गया। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को सोराग निवासी जैत सिंह उम्र … Read more

जिले में 5 जुलाई को सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 04 जुलाई, 2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद बागेश्वर में दिनांक 05 जुलाई, 2025 (शनिवार) को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। संभावित आपदा की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगाईं द्वारा जनपद के … Read more

55 वर्षीय व्यक्ति ने की नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

बागेश्वर। जिले में एक अधेड़ व्यक्ति के नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने मामला विभिन्न धाराओं में दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को पीड़िता के पिता ने कपकोट थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री गुरुवार की रात लगभग 10 बजे भोजन करने के बाद बाहर … Read more

कपकोट में कांग्रेस की मजबूती: दर्जनों लोग हुए पार्टी में शामिल, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत

कपकोट। पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कांग्रेस लगातार वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों को साथ जोड़ने में लगी है। इसी क्रम में कपकोट में कांग्रेस विचारधारा से प्रभावित होकर कई लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। पूर्व … Read more

उत्तराखंड: यहां एक और भ्रष्टाचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

हरिद्वार। सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखण्ड की टीम ने शुक्रवार को सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय, मंगलौर (हरिद्वार) में तैनात लिपिक विनोद कुमार को ₹2,100 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान, देहरादून सेक्टर में शिकायत दी थी कि उसके भाई ने अपनी बुआ से खरीदे प्लॉट के दाखिलाखारिज के बदले लिपिक विनोद कुमार … Read more