logo

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स की कार हादसे में हुई मौत

खबर शेयर करें -

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स नहीं रहे। कल रात टाउन्सविले में एक कार दुर्घटना में साइमंड्स का निधन हो गया। इस दुखद सूचना से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। एंड्रयू साइमंड्स की कार कल रात हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने बताया कि एंड्रयू साइमंड्स को हादसे के दौरान काफी गंभीर चोटें आई थीं।

साइमंड्स के निधन से उनके प्रशंसक भी शोक में डूब गए हैं। क्वींसलैंड पुलिस से जानकारी मिली है कि हर्वे रेंज में कल रात करीब 10.30 बजे यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार की वजह से कार सड़क पर पलट गई थी। इसमें एंड्रयू साइमंड्स अकेले सवार थे। हादसा एलिस नदी पर बने पुल के पास हुआ। साइमंड्स को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के लिए काफी प्रयास किए, परंतु सफल नहीं हुए। 46 वर्षीय एंड्रयू साइमंड्स की मौत को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने ट्वीट के माध्यम से अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ये काफी दर्दनाक है। बता दें कि एंड्रयू ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट, 198 वनडे और 12 T-20 खेले। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की 2003 और 2007 में वर्ल्ड कप जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp