logo

पारिश्रमिक बढ़ाने की मांग को लेकर आशाओं ने सीएमओ को दिया ज्ञापन

खबर शेयर करें -

पल्स पोलियो खुराक पिलाने के एवज में आशाओं को मिलने वाला पारश्रिमिक को आशाओं ने काफी कम बताया है। इस राशि को बढ़ाने की मांग को लेकर वह मुखर हो गई हैं। नाराज आशाओं ने सीमएओ से मुलाकात कर पारिश्रमिक राशि बढ़ाने की मांग की है। मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

जिलेभर की अशाएं जिला मुख्यालय में पहुंची। यहां सीएमओ से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी। आशाओं का कहना है कि वह राष्ट्रीय कार्यक्रम को पूरा करने के लिए मेहनत करती हैं, लेकिन उनकी उपेक्षा की जा रही है। पल्स पोलियो जैसे अभियान में वह चार दिन तक काम करती हैं। इसमें से एक दिन बूथ पर तथा तीन दिन घर-घर जाकर बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाती हैं। इसके एजव में उन्हें 275 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाता है। मंहगाई के इस दौर में यह राशि काफी कम है। उन्होंने राशि 500 प्रतिदिन करने की मांग की है। उनकी राशि नहीं बढ़ाई गई तो वह खुद को ठगा महससू करेंगी। इस आशय का एक ज्ञापन सीएमओ सौंपा। इस मौके पर सीमा खान, गोमती, पुष्पा, रोशनी, अनिता, मंजू, भावना धपोला, अंजू आर्या, अनीता, सावित्री, सुनीता आदि मौजूद रहे।
01 बीजीएच 04 पी: बागेश्वर में सीएमओ को ज्ञापन सौंपती आशाएं।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp