logo

ताबड़तोड़ चोरियां करने वाले दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,114 ग्राम सोना और 600 ग्राम चांदी भी हुई बरामद

खबर शेयर करें -

पुलिस ने ताबड़तोड़ चोरी की वारदात करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनो चोरों के पास से 114 ग्राम सोना 600 ग्राम चांदी और 50 हजार का कॉस्मेटिक का सामान सहित चार कैंपस के जूते रिकवर किए गए हैं। पुलिस ने इन शातिर बदमाशों की कार को भी जप्त किया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पिछले दिनों हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र और मुखानी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बाद पुलिस द्वारा तीन टीमें बनाई गई थी एक टीम सीसीटीवी खंगाल रही थी, जबकि दूसरी टीम आपराधिक रिकॉर्ड देख रही थी और तीसरी टीम तलाशी अभियान कर रही थी।

लगभग 200 सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस को कार में जाते हुए संदिग्ध मिले। इसके बाद ही पुलिस इस केस को खोल पाई है। पकड़े गए दोनों शातिर कासिम और एहसान हैं दोनों शातिर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। एहसान जहां लखनऊ जिले का रहने वाला है तो कासिम सीतापुर जिले में रहता है। फिलहाल पुलिस दोनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp