logo

अर्जुन सिंह होंगे राज्य सूचना आयुक्त,अधिसूचना जारी

खबर शेयर करें -

अर्जुन सिंह होंगे उत्तराखंड के तीसरे सूचना आयुक्त। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। अर्जुन सिंह देहरादून के जौहड़ी गांव के ही रहने वाले है। इसी साल जनवरी में मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर पूर्व आईएएस अनिल पुनेठा को जिम्मेदारी दी गई थी। साथ ही इसी साल जनवरी में 2 राज्य सूचना आयुक्त भी बनाए गए थे। अब खाली चल रहे राज्य सूचना आयुक्त के तीसरे पद पर नियुक्ति की गई है। अर्जुन सिंह उत्तराखंड के रिटायर्ड अधिकारी रहे हैं शिक्षा और पेयजल जैसे महत्वपूर्ण विभागों में उन्होंने अपर सचिव की जिम्मेदारी संभाली है। अर्जुन सिंह की राजनीतिक रूप से अच्छी पहुंच मानी जाती है। अर्जुन सिंह देहरादून के जाखन क्षेत्र में रहते हैं और प्रीतम सिंह से भी उनके अच्छे संबंध बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp