बागेश्वर : पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। प्रधानाध्यापक दीप जोशी ने जिलाधिकारी का बैज अलंकरण कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें लक्ष्य स्पष्ट और ऊंचे होने चाहिए। उन्होंने आईएएस एवं आईपीएस जैसे प्रतिष्ठित पदों का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों से अभी से अपने लक्ष्य निर्धारित करने, आत्मविश्वास, जज्बे और निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कहा कि समय पर की गई मेहनत ही भविष्य की सफलता सुनिश्चित करती है तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सीएसआर योजना के अंतर्गत 10 मेधावी छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। सम्मानित छात्राओं में भूमिका बसेड़ा, गीतांजलि मेहर, मोनिका बबली, हिमानी, गरिमा, खुशबू आर्या, नेहा पांडे एवं गुड्डी आर्या शामिल रहीं। इस अवसर पर विधायक पार्वती दास, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आदि उपस्थित थे।








