logo

अंकिता भंडारी प्रकरण में नाम सामने आने के बाद भड़का आक्रोश, एनएसयूआई ने फूंका सीएम व सरकार का पुतला

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। अंकिता भंडारी हत्याकांड में पूर्व विधायक की पत्नी द्वारा लिए गए कथित नामों को लेकर जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कमलेश गड़िया के नेतृत्व में एसबीआई तिराहे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क से महरूम भंडारीगांव, बीमार बुजुर्ग महिला को डोली के सहारे पहुंचाया सड़क तक

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जिस प्रकार से भाजपा से जुड़े बड़े नेताओं के नाम इस मामले में सामने आए हैं, उससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है। एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि प्रदेश की बहन-बेटियों की सुरक्षा से सरकार ने समझौता किया है और सत्ता संरक्षण के चलते दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कमलेश गड़िया ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की, तो संगठन प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन शुरू करेगा। इस विरोध प्रदर्शन में सागर जोशी, पंकज कुमार, राहुल कुमार, प्रेम दानू, प्रीति आर्या, प्रेमा कोश्यारी, कैलाश गोस्वामी, ललित कुमार सहित कई एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बारिश में बागनाथ मंदिर के अंदर पहुंच रहा पानी,प्राचीन धरोहर के संरक्षण पर उठे सवाल,पुरातत्व विभाग पर अनदेखी का आरोप
Ad Ad
Share on whatsapp