logo

राज्य स्थापना दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर मानदेय बढ़ोत्तरी की खुशी जताई

खबर शेयर करें -

राज्य स्थापना दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर मानदेय बढ़ोत्तरी की खुशी जताई और प्रदेश सरकार का आभार जताया।

सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका एवं मिनी कर्मचारी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाल विकास विभाग कार्यालय में मिठाई बांटी। संगठन की जिलाध्यक्ष भगवती जोशी ने कहा कि इस वर्ष का राज्य स्थापना दिवस उनके लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। जिला उपाध्यक्ष लीला आर्या ने कहा कि दीपावली पर सरकार ने मानदेय बढ़ोत्तरी का तोहफा दिया है। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं की सुध ली जिसे लिए कार्यकर्ता उनका आभार प्रकट करते हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के स्टाफ के अलावा अन्य लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp