logo

आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट का कमाल, 41 बच्चो का सैनिक स्कूल के लिए हुआ चयन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: आदर्श प्राथमिक विद्यालय के पांचवीं के 41 बच्चों ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश में परीक्षा क्वालीफाइ की है। जिससे अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिले में ऐसा विद्यालय भी है, जो शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सफलता का मंत्र गढ़ रहा है।

आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट के पांचवीं कक्षा में 41 बच्चे हैं। सभी ने एक साथ सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की परीक्षा दी। सभी बच्चों ने परीक्षा क्वालीफाइ कर दी। आयुष्मान शाही ने 300 अंक में 272 अंक प्राप्त किए हैं। गणित का पूर्णाकं 150 है और 150 नंबर प्राप्त किए हैं। जबकि शुभम सती ने 270 अंक और गणित में 147 अंक प्राप्त किए हैं। प्रांजल ऐठानी, राहुल ऐठानी समेत कई विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

प्रभारी प्रधानाचार्य ख्याली दत्त शर्मा ने बताया कि बच्चों को कक्षा एक से तैयार कर रहे है। गणित विषय वह स्वयं पढ़ाते हैं। जबकि शिक्षक मंजू गढ़िया, हरीश ऐठानी, दीपक ऐठानी, विनीता चंदा, किरन आर्या, विमला का भी पठन-पाठन में भरपूर योगदान है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp