logo

अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री प्रबंधन को समझौते की याद दिलाई

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री कर्मचारियों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है है। कहा कि एक दिसंबर को तय हुआ था कि दस दिसंबर से फैक्ट्री को खोल दिया जाएगा। साथ ही बकाया धनराशि का भी भुगतान हो जाएगा। दो दिन बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस है। फैक्ट्री कर्मी शांति लाल, गायत्री प्रसाद तथा सुरेंद्र लाल शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने पूर्व में हुए समझौते का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर को वार्ता के दौरान फैक्ट्री के प्रबंध निदेश्का के वार्ता के दौरान कहा था कि दस दिसंबर से फैक्ट्री चालू कर दी जाएगी, लेकिन दो दिन अधिक बीत जाने के बावजूद फैक्ट्री शुरू नहीं हुई है। इतना ही नहीं अभी तक बिजली की व्यवस्था भी नहीं की गई है। अब कर्मचारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांग जल्द नहीं मानी गई तो वह पूर्व की भांति एक बार फिर क्रमिक अनशन करेंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व फैक्ट्री प्रबंधन की होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डोबरगाड़ा में टूटी सुरक्षा दीवार से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने लगाई मरम्मत की गुहार
Ad
Share on whatsapp