logo

भारी बारिश के अलर्ट पर बागेश्वर में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

खबर शेयर करें -

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद डीएम ने जारी किए आदेश, कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय व निजी विद्यालयों में अवकाश

बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा तीव्र वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अनुराग पांडे द्वारा जारी आदेश के अनुसार विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए 27 जुलाई (सोमवार) को जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।
आदेश में मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Share on whatsapp