logo

अलीशा मनराल ने 66 वें राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीता रजत पदक।

खबर शेयर करें -

66 वें राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में बागेश्वर की अलीशा ने रजत पदक जीत कर जिले का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली में 6 से 12 जून तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जनपद बागेश्वर की अलीशा मनराल अंडर 19 में 44 किलो वेट कैटेगरी में रजत पदक हासिल कर जनपद बागेश्वर व प्रदेश का नाम रोशन किया है यह बालिका जनपद की प्रतिभावान खिलाड़ी हैं।

अलीशा विवेकानन्द विद्या मंदिर में कक्षा 10 में अध्यनरत हैं, पिता का नाम भूपेन्द्र मनराल व माता का नाम गरिमा मनराल है। अलीशा गोकुल खेतवाल व जगदीश जोशी के प्रशिक्षण मे ताइक्वांडो प्रशिक्षण ले रही हैं। इनके अच्छे प्रदर्शन पर टीम प्रभारी ललित नेगी, गोकुल खेतवाल, जनपद की जिलाधिकारी अनुराधा पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष बंसती देव, विधायक सुरेश गढ़िया ,मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिंह सौन, जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, शिव सिंह बिष्ट , कुंदन परिहार, दरवान सिंह परिहार , हरीश ऐठानी, ललित फर्सवाण, अनिल कार्की , आशीष धपोला, गौरव दास, मनीष गडिया, अव्वल सिंह तौपाल, कोच किरण नेगी, किशोर कुमार एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

Share on whatsapp