logo

बाघ के हमले के बाद मनकोट क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में 12 जनवरी तक अवकाश घोषित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: ग्राम सभा मनकोट,छाती में बाघ द्वारा एक वृद्ध महिला पर हमले की घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 जनवरी की रात्रि को हुई घटना के बाद प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, बाल विकास बागेश्वर द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के क्रम में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विज्ञान संगोष्ठी में अवनी प्रियदर्शनी ने मारी बाजी, दक्शीष उपाध्याय दूसरे स्थान पर

आदेश के तहत ग्राम सभा मनकोट, छाती एवं बसेत में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में 08 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय मामले की संवेदनशीलता एवं बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला अस्पताल में मरीज से अभद्र व्यवहार का आरोप,मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग
Ad Ad
Share on whatsapp