logo

बद्रीनाथ में कहासुनी के बाद दुकानदार ने युवकों पर झोंका फायर,पुलिस ने शुरू की जांच

खबर शेयर करें -

युवको का नशे में होना बताया जा रहा है।

बद्रीनाथ में कहासुनी के बाद दुकानदार ने युवकों पर फायर झोंका । गनीमत रही कि कोई जान का नुकसान नही हुआ। इधर फायरिंग की घटना से धाम में लोग सहमे हुए है। लोगों ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाही की मांग की है। मामला देर रात 11 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जीएमवीएन रोड में एक दुकान में स्थानीय युवक कपड़े खरीदने के लिए गए और उनकी दुकानदार से किसी बात को लेकर बहस हो गई,जिसके बाद दुकानदार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवा में फायर झोंक दिया। बताया जा रहा है कि दोनो युवक नशे में थे

इधर फायरिंग की घटना की बात सामने आने के बाद गहमा गहमी रही। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पुलिस से इस मामले मे कार्रवाही की मांग की। आज नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रेखा यादव भी बद्रीनाथ पहुंची थी और उनके सामने भी लोगों ने इस मामले में कार्रवाही की मांग की।

इस मामले में बद्रीनाथ थाना पुलिस ने आरोपी दुकानदार विनीत को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया है। वही स्थानीय युवाओं की तहरीर मिलने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर रही है। बद्रीनाथ धाम में लोगों ने दुकानें भी बंद करवा दी।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp