logo

आदर्श कठायत को प्रदेश संयोजक सदस्यता बनाए जाने पर हुआ भव्य स्वागत

खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने बागेश्वर युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री आदर्श कठायत को प्रदेश संयोजक सदस्यता के पद पर नियुक्त किया है। नव नियुक्त प्रदेश संयोजक आदर्श कठायत ने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान को गति देने काम किया जाएगा। उनको प्रदेश संयोजक सदस्यता का पद मिलने पर भाजपा पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवाण, उपाध्यक्ष खड़क सिंह टंगड़िया,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक धस्याल, नितिन जोशी, दयाल कांडपाल, संतोष कुमार आदि ने उनका भव्य स्वागत कर बधाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp