logo

18 नामजद सहित 5 हजार लोगो के खिलाफ FIR, NSA और UAPA के तहत होगी कार्यवाही

खबर शेयर करें -

दंगाइयों से होगी नुकसान की भरपाई, एनएसए और यूएपीए के तहत करेंगे कार्रवाई, पांच हजार के खिलाफ केस दर्ज


हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने 18 नामजद उपद्रवियों समेत पांच हजार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इलाके से पांच शव बरामद किए हैं। चार लोगों को हिरासत में लेकर सीसीटीवी फुटेज व वीडियो रिकॉर्डिंग कब्जे में ली गई है। अर्धसैनिक बल हल्द्वानी पहुंच गए हैं। उपद्रवियों की पहचान भी शुरू कर दी गई है।

घटनास्थल व नजदीकी इलाके से मिले पांच शवों की शिनाख्त हो गई है। इनमें फईम (26), शहनवाज (22), अनस (19) व जाहिद व प्रकाश कुमार (24) शामिल हैं। इस बीच बनभूलपुरा में कल शांति रही। दोपहर में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी व डीजीपी अभिनव कुमार ने हालात का जायजा लिया। नगर निगम को पांच करोड़ के नुकसान का अनुमान है। वहीं, पुलिस को एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp