राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सात विद्यालयों के 21 विद्यार्थियों ने भागीदारी की। विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक बलवंत कालाकोटी ने किया। प्रतियोगिता में राउमावि आरे की टीम के खीम बिष्ट, गायत्री और कविता ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर हाईस्कूल नैल कत्यूर के सुनील सिंह, अल्का रावत और हिमानी दूसरे, राजूहा भतरौला के मेधांश उपाध्याय, जयेश और सूरज की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता समन्वयक हेम चंद्र लोहुमी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चो के भीतर प्रतिस्पर्धा करने के का भाव जगाने में मदद मिलती है। प्रतियोगिता के निर्णायक मनोज सिंह और संजय पंत रहे।


