logo

आतंकी बम धमाके में शहीद हुआ पहाड़ का लाल,पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के वीर सपूतों ने हमेसा अपनी मिट्टी का मान रखा। न जाने कितने ऐसे वीर सपूत हैं जो मातृभूमि की रक्षा के खातिर अपने प्राणों की आहुति दे बैठे। वही एक और दुखद खबर आयी है। उत्तराखंड के टिहरी का लाल जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी बम धमाकों में मां भारती की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गये। उनकी शहादत की सूचना से उत्तराखंड शोक की लहर दौड़ गयी है। शहीद सैनिक प्रवीण सिंह गुसाईं (30)पुत्र प्रताप सिंह गुसाईं का छह साल का बेटा है। प्रवीण सिंह का परिवार देहरादून के बंजारावाला में रहता है। शहीद के पिता भी पूर्व फौजी हैं। प्रवीण पिछले महीने ही छुट्टी पर घर आए थे। प्रवीण मूल रूप से टिहरी जिले के पांडोली गांव के रहने वाले थे। इन दिनों उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के शोपियां में थी जहां दुश्मनों से लोहा लेते हुए जवान प्रवीन सिंह शहीद हो गए।  वहीँ सीएम धामी ने ट्वीट कर वीर जवान प्रवीन सिंह जी की शहादत पर कहा कि शत्-शत् नमन आपके द्वारा देश की अखंडता एवं संप्रभुता के लिए दिया गया बलिदान भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp