logo

माल्ता व सिमार के जंगलों में आग, फायर टीमों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद में बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं के बीच फायर सर्विस की तत्परता से दो स्थानों पर लगी भीषण आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में फायर सर्विस टीमें पूरी तरह अलर्ट मोड पर कार्य कर रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना मिली कि पुलिस लाइन से आगे माल्ता के जंगलों में आग लगी है, जो सड़क के बेहद करीब पहुंचकर वाहनों के आवागमन के लिए खतरा बन रही थी। सूचना मिलते ही फायर यूनिट मिनी वॉटर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची और लगातार पंपिंग कर आग को आबादी और सड़क की ओर बढ़ने से रोक दिया। समय रहते कार्रवाई से वन संपदा को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।
वहीं दूसरी घटना में फायर स्टेशन गरुड़ को सिमार क्षेत्र के जंगलों में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मिनी हाई प्रेशर पंपिंग के जरिए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
दोनों ही घटनाओं में राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़े हादसे टल गए।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जंगलों में आग न लगाएं और किसी भी आग की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Share on whatsapp