logo

शिव महापुराण हवनात्मक यज्ञ के समापन पर 30 जनवरी को होगा विशाल भंडारा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद बागेश्वर के सैम मंदिर वार्ड (नदीगांव)स्थित सैम मंदिर परिसर में चल रहे श्री शिव महापुराण हवनात्मक महायज्ञ का समापन 30 जनवरी 2026 को विधिवत पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।

सैम मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में 19 जनवरी से प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन, पूजन एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। पूरे आयोजन काल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आहुतियां अर्पित कर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि 30 जनवरी को प्रातः पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। भंडारे में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। समिति सदस्यों ने बताया कि भंडारे की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर दिगम्बर श्री योगीराज पूर्णम गिरि जी महाराज के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे, जिससे आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ेगी। आयोजक समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यज्ञ की पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Share on whatsapp