logo

भगवत डसीला के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

खबर शेयर करें -

कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व ने भगवत सिंह डसीला को बागेश्वर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। डसीला के जिलाध्यक्ष बनने पर आज पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। डसीला ने कहा कि वह पार्टी और संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे और प्राथमिकता से आगामी निकाय और संसदीय चुनाव में जीत हासिल कर पार्टी को मजबूत बनाने पर का काम करेंगे।

बता दे कि पार्टी कार्यालय में भगवत सिंह डसीला के अध्यक्ष बनने पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर उन्होंने कहा की एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष से पूर्णकालिक जिलाध्यक्ष का पत्र भेजा है वह पूरे लगन और मेहनत से संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा का भी आभार व्यक्त किया है। और कहा की पार्टी की रीति नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प भी उन्होंने लिया है उन्होंने कहा कि शीघ्र जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा और मेहनती कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी प्रत्येक वर्ग का भी ध्यान रखा जाएगा। यहां कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक,पूर्व विधायक ललित फर्सवाण,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगणिया,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल,पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा,पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कवि जोशी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गोकुल परिहार, उमेश उपाध्याय, सुनील भंडारी, किशन कठायत, कुदनं गिरी, अर्जुन भट्ट आदि मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp