logo

यहां स्कूल बस की चपेट में आने से 7 साल के मासूम बच्ची की मौत

खबर शेयर करें -

बिना कंडक्टर के वाहन चला रहा था स्कूल ड्राइवर, लोगो में भारी आक्रोश

आज सुबह सुबह रुद्रपुर के प्रीत विहार से दुखद खबर सामने आ रही है गली नंबर 4 के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें 7 वर्षीय नाबालिक बच्चे की एक स्कूल बस की लापरवाही से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार प्रीत विहार निवासी 7 वर्षीय नाबालिक नेहा शर्मा अपने घर से स्कूल के लिए जा रही थी तभी जी डी गोयनका स्कूल की बस जो कि बिना कंडक्टर के एक वृद्ध ड्राइवर चला रहा था। ड्राइवर द्वारा जब बस को बैक किया गया तो बिना पीछे देखे ही उसने बस को बैक कर दिया जिसमें 7 वर्षीय नेहा शर्मा बस की चपेट में आ गई और ड्राइवर की लापरवाही के चलते नेहा शर्मा की बस से कुचल कर मौत हो गई।

बस ने एक स्कूल टीचर जो कंडक्टर की सीट पर बैठी थी परिजनों ने आरोप लगाया है कि लापरवाही के चलते उनकी नाबालिक बेटी की जान चली गई है जिसके चलते वह कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग करते हैं। सूचना मिलते ही रुद्रपुर कोतवाल विक्रम राठौर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp