logo

बाागेश्वर में 683 परिवारों को है विस्थापन का इंतजार : हरीश ऐठानी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने आपदा प्रभावित हड़बाड़ गांव जाकर आपदा प्रभावितों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि बागेश्वर में लगातार आपदाएं बढ़ रही हैं। 683 परिवार आज विस्थापन की राह देख रहे हैं। सरकार को आपदा राहत के मानकों से बाहर निकलना होगा।
पीड़ितों को मकान बनाने के लिए जो राशि दी जा रही है वह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। सात परिवार स्कूलों व पंचायत घरों में रह रहे हैं। बच्चों का स्कूल और मवेशियों के पालन में दिक्कत आ रही है। जल्द उन्हें सुरक्षित स्थानों पर बसाने की मांग की है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश खेतवाल, गोकुल परिहार, ग्राम प्रधान मनोज हुलेरिया, विनोद गढ़िया, कृष्ण परिहार मौजूद रहे।

Share on whatsapp