logo

बनभूलपुरा हिंसा में 6 दंगाई गिरफ्तार, दंगाइयों से मिले अवैध तमंचे और कारतूस

खबर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस लगातार बनभूलपुरा बवाल मे शामिल दंगाईयों को पकड़ रही है। पुलिस ने पहले 30 दंगाइयों किया था।

वही आज एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि बनभूलपुरा हिंसा में शामिल 6 दंगाइयों को और गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, 6 जिंदा कारतूस, दो खोखे भी बरामद किए है। उन्होंने बताया की कब्जे में मुक्त कराई गई जमीन पर पुलिस चौकी खोल दी गई है। पुलिस ने अब तक कुल 36 दंगाइयों को गिरफ्तार किया है। 41 लाइसेंसी हथियारों को भी आज जप्त किया है। पुलिस टीमें लगातार आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। वही मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर। जिसको लेकर लगातार दबिश दी जा रही है।

पकड़े गए दंगाई

शोएब पुत्र बब्बू खां नि० लाईन न०-08, बनभूलपुरा, उम्र-29 वर्ष
भोला उर्फ सोहेल पुत्र मौहम्मद ताहिर नि० वार्ड नं0-24, बनभूलपुरा, उम्र-28 वर्ष ।
समीर पाशा पुत्र शमीम पाशा नि० वार्ड न0-15, जवाहरनगर, बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष के कब्जे से 1 तमन्चा (12 बोर), 03 कारतूस जिन्दा व 02 खोखे
जुनैद उर्फ इब्राहिम पुत्र मौहम्मद असगर उर्फ सूफी नि० ताज मस्जिद, बनभूलपुरा 1 तमन्चा (315 बोर), 03 कारतूस जिन्दा।
साहिल अन्सारी पुत्र मतलूब अन्सारी नि० मलिक का बगीचा, बनभूलपुरा, उम्र-19 वर्ष ।
शहनवाज उर्फ शानू पुत्र शरफराज नि० इन्द्रानगर ठोकर, बनभूलपुरा, उम्र-26 वर्ष ।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp